vivo ने अपना फ्लैगशिप फोन vivo X300 series को भारत में लॉन्च करते ही लोगो को iPhone से कोसो दूर धकेल दिया है।

vivo X300 series

vivo ने आज 2 दिसंबर को अपना फ्लैगशिप फोन vivo X300 series को लॉन्च कर दिया हैं ओर जब ये चीन में लॉच हुआ था तो भारत के लोगो को इसका बेसब्री से इसका इंतजार था क्योंकि जब ये फोन आया था तब इसके कैमरा को लोगो ने बोला ये iphone से कई गुना ज्यादा बेहतर कैमरा दिया गया है और इसका कैमरा ही नहीं डिस्प्ले, प्रोसेसर, ओर बैटरी ने सभी फ्लैगशिप फोनो को पीछे छोड़ दिया हैं।

vivo X300 series

कीमत के बात करो तो vivo X300 pro का 16GB + 512GB का वेरिएंट ₹1,09,999 में दिया गया है। और दो कलर में होगा Dune Gold, Elite Black ओर दूसरा vivo X300 तीन वेरिएंट में है पहला 12GB + 256GB → ₹75,999, दूसरा 12GB + 512GB → ₹81,999, तीसरा 16GB + 512GB → ₹85,999 ओर इसका कलर Sum­mit Red, Mist Blue, Elite Black दिया गया हैं। वैसे देखा जाए तो प्राइस इसका एक फ्लैगशिप के हिसाब से ठीक थक रखा गया हैं।

vivo X300 series

फोन में आपको टेलीफोटो एक्सटेंड कीट दिया गया है जिसका कीमत ₹18,999 है ओर ये दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं आज से इसका प्रीबुकिंग होना शुरू हो गया हैं 10 दिसंबर से बाजारों में बिकना शुरू हो जाएगा आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं ।

प्रोसेसर में ये दोनों फोन vivo X300 Pro और vivo X300 में Dimen­si­ty 9500 चिपसेट दिया गया है जो तेज़ परफॉर्मेंस और बेहतर AI प्रोसेसिंग देता है, साथ ही ये Orig­i­nOS 6 पर चलते हैं जो स्मूथ और कस्टमाइज्ड यूज़र एक्सपीरियंस देता है। देखा जाए तो dimen­si­ty अबतक का टॉप वेरिएंट वाला चिप है। और फोन को पानी व धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग है, जिससे यह बारिश, पानी में गिरने या डस्ट से आसानी से खराब नहीं होता।

Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले है जो 1260p रेजोल्यूशन के साथ स्मूथ और शार्प विज़ुअल देता है। इसमें 6510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ दूर की चीज़ों को भी बेहद क्लियर तरीके से कैप्चर कर सकता है।

Vivo X300 में 6.31 इंच का 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1216p रेजोल्यूशन के साथ तेज़ और स्मूथ दिया गया है। इसमें 6040mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके रियर कैमरा सेटअप में 200MP का हाई‑रेज़ोल्यूशन मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ स्पष्ट और डिटेल्ड दूर की तस्वीरें लेने में सक्षम है।

vivo X300 Ultra बैटरी और लॉन्च डेट हुए लीक बताया जा रहा है ये इसका लास्ट मॉडल होगा।

Leave a Comment