सरकार का नया फैसला अब सभी स्मार्टफोन में Sanchar Saathi ऐप को इंस्टॉल करना होगा जरूरी जानिए क्यों?

Sanchar Saathi

भारत के डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन(DoT) ने कहा अब जितने भी स्मार्टफोन आने वाले है उसमें पहले से ही San­char Saathi ऐप इंस्टॉल होने चाहिए बताया जा रहा हैं ये ऑर्डर 28 नवंबर को बोल गया है। सरकार का कहना हैं अब भारत में जितने भी ब्रांड है जैसे vivo, sam­sung, apple, oppo, Xiao­mi आदि सभी को अपने फोन में पहले से ये ऐप इंस्टॉल करना जरूरी है। और जो फोन पहले से ही लॉन्च होकर लोगो के बीच चल गया उसमें एक अपडेट देकर उस ऐप को इंस्टॉल करवाए। और ये भी बताया गया है भारत सरकार ने कन्फर्म किया है कि यूज़र्स अपने स्मार्टफोन से संचार साथी ऐप को अनइंस्टॉल कर सकेंगे।

ये सब क्यों जरूरी है ओर क्यों किया जा रहा है सरकार कहती है कि साइबरक्राइम ज्यादा बढ़ गई है और बढ़ते जा रही है। फेक या डुप्लिकेट IMEI से हो रहे हैं ओर इसका स्तर बढ़ ही रहा हैं हैकिंग, फ्रॉड कॉल, मिसयूज बढ़ रहा है। सरकार ने कहा है San­char Saathi ऐप से चीजों को कंट्रोल करने मदद मिलेगी।

Sanchar Saathi
San­char Saathi

San­char Saathi ऐप क्या काम करती हैं। जो कोई यूजर को इश्यू है कम कर सकता हैं और तो और अगर आपका फ़ोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए, तो San­char Saathi ऐप के ज़रिए आप अपने मोबाइल का पहचान नंबर (IMEI) बंद करवा सकते हैं। फोन के IMEI जेन्युइन है या नहीं ये सब चेक करना। आपके नाम पे कितना मोबाइल नम्बर चल रहा हैं ये सब चेक करना ये सब दिया रहेगा San­char Sathi ऐप में।

अब तक San­char Saathi के माध्यम से देशभर में सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस प्लेटफ़ॉर्म की मदद से 4.2 मिलियन (42 लाख) खोए या चोरी हुए मोबाइल फ़ोन बंद किए जा चुके हैं, जिससे उनका दुरुपयोग रुक गया है। इसके अलावा, 2.6 मिलियन (26 लाख) मोबाइल फ़ोन दोबारा खोजे और वापस पाए गए हैं, जो लोगों के लिए बड़ी राहत है। इस ऐप की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके 11 मिलियन (1.1 करोड़ से अधिक) उपयोगकर्ता हैं, और संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह अभी साफ़ नहीं है कि स्मार्टफ़ोन कंपनियाँ इस आदेश को कैसे अपनाएँगी। Reuters के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Apple, Sam­sung जैसी बड़ी कंपनियाँ बिना किसी आपत्ति के अपने नए फ़ोनों में यह ऐप पहले से इंस्टॉल करेंगी या फिर इसके लिए सरकार के साथ किसी बीच का हल (mid­dle-ground) तलाशने की कोशिश करेंगी।

vivo X300 Ultra बैटरी और लॉन्च डेट हुए लीक बताया जा रहा है ये इसका लास्ट मॉडल होगा।

Leave a Comment